बलरामपुर

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजू गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन केक कटकर मनाया गया।

Share this

 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजू गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन केक कटकर मनाया गया।

बलरामपुर/ आफताब आलम -बलरामपुर जिला मुख्यालय के पुराना कलेक्टर चौक पर, छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल का जन्मदिन,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजू गुप्ता के नेतृत्व में, केक काटकर, आतिशबाजी करते हुए, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर धूमधाम से मनाया गया।

आपको बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बलरामपुर जिला मुख्यालय में विधायक बृहस्पत सिंह के समर्थक पुराना कलेक्टर चौक पर केक काटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बम, पटाखे,फोड़ते हुए, आतिशबाजी कर, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने मुखिया भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया।


इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिपुजित सिंह देव,नन्हेंलाल गुप्ता, विनोद तिवारी, जसीम खान,जफर अहमद, शोएब सिद्दीकी, साकिब सिद्दीकी, अजय गुप्ता,इंद्रदेव दीक्षित, समर बहादुर सिंह,समीर सिंह देव, इरशाद अहमद खान, अली जान अंसारी, हाफिज अब्दुल कुड्डूस सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *