
केंद्रीय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से सेनापति नायक को शिक्षा में पीएचडी की उपाधि
बिलासपुर/यु मुरली राव -सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा सेनापति नायक को शिक्षा विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) उपाधि प्रदान किया गया है। सेनापति नायक ने निर्देशक डॉ. संचित कुमार पाढ़ी सह प्राध्यापक, शिक्षा विभाग के नर्देशन में ए स्टडी ऑफ सेकेण्डरी स्कूल टीचर्स प्रोफेशनल कम्पीटेंस इन रिलेशन टूटेयर ऑटोनॉमी एड वर्क अकाउंटेबिलिटी विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया। सेनापति नायक को शिक्षा महाविद्यालय में एक शिक्षक प्रशिक्षक के रूप में १० वर्षों का लम्बा कार्यानुभव रहा है।
