बसना ! प्रदीप दास (ब्यूरो चीफ) जिला महासमुंद (छ.ग.)
प्रदेश भाजपा के आवाहन बसना मंडल के दारा मोर माटी मोर देश अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा बसना मंडल द्वारा बसना में आज शहीद योगेश्वर दास तथा खेमड़ा में शहीद सत्यनारायण बगर्ति के परिजनों का भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता एन के अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व अभियान के जिला प्रभारी स्वप्निल तिवारी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य आलोक त्रिपाठी बसना विधानसभा प्रभारी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य हनी गंभीर पार्षद पिंटू अरोरा पूर्व सैनिक लोकनाथ डडसेना जिला उपाध्यक्ष दीपेश मिश्रा, नंदकिशन साव, मण्डल महामंत्री मुकेश परमार ,उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने शाल श्री फल भेटकर सम्मान किया।
इस अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के जिला प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आजादी के अमृत महोउत्सव के 75 वे वर्ष के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वाहन पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार प्रदेश भर में यह आयोजन कर रहा है जिसके अंतर्गत महासमुंद जिले में बसना मंडल में भी शहीदों के परिजनों का सम्मान करने का अवसर हमसबको मिला है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इस कार्यक्रम मे विशेष रुप से मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल लोकनाथ डडसेना ,महेंद्र सिंह अरोरा, प्रदीप दाऊ, दीपेश मिश्रा , चंदन मिश्रा आदि उपस्थित थे।

