पॉलिटिकल वॉच बिलासपुर

AAP ने की छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणापत्र समिति का एलान*

Share this

*AAP ने की छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणापत्र समिति का एलान*

*AAP ने की 21 सदस्यीय चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन*

बिलासपुर, 06 अगस्त 2023*

बिलासपुर |छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए AAP ने रविवार (06 अगस्त 2023) को प्रदेश चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन किया। जिसकी जानकारी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडीया और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। हरदीप सिंह मुंडीया ने बताया कि AAP ने चुनाव घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता आनंद प्रकाश मिरी को सौंपी है।

हरदीप सिंह मुंडीया ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि घोषणापत्र समिति में अन्यतम शुक्ल प्रदेश सचिव की भूमिका में हैं। वहीं, 21 सदस्यों वाली समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत गोपाल साहू, आकांक्षा सिंह , वदूद आलम, बिलासपुर की एडवोकेट प्रियंका शुक्ला , एडवोकेट सलीम काजी भानु चंद्रा मस्तूरी से धरम भार्गव सहित आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े नेताओं को जगह दी गई है। साथ ही मौके पर पार्टी ने 13 प्रवक्ताओं की लिस्ट भी जारी की है।

वहीं, ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य की प्रवक्ता सूची जारी करते हुए बताया कि गोपाल साहू, आनंद प्रकाश मिरी, आकांशा सिंह, भानुप्रकाश चंद्रा, मेहरबान सिंह, विशाल केलकर, एड. प्रियंका शुक्ला, उत्तम जयसवाल, विजय कुमार झा, तरूणा सबे बेदरकर, तेजेंदर तोडेकर, अन्यतम शुक्ल और सीए गुलाब केडीया प्रदेश के प्रवक्ता बनाए गए हैं।

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी छत्तीसगढ़ राज्य के लिए चुनाव घोषणापत्र समिति पदाधिकारियों की सूची

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *