रौनियार समाज व संगठन को मजबूत बनाना जरूरी-श्रवण गुप्ता
कुसमी/ अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता रायपुर प्रवास के दौरान रविवार को प्रथम नगर आगमन पर रौनियार वैश्य इकाई द्वारा फ़ारेस्ट रेस्ट हाउस में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर महासभा के बैजनाथ गुप्ता भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा की वर्तमान दौर में संगठनात्मक एकता और शिक्षा के सहारे ही कोई समाज आगे बढ़ पाएगा। सत्ता में समुचित हिस्सेदारी नही मिलने के कारण आज भी समाज पिछड़ा हुआ है। संगठनात्मक एकता और शिक्षा से ही सत्ता में भागीदारी आएगी। तभी समाज का चतुर्दिक विकास होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। स्वागत कार्यक्रम में शिवनंदन गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रौनियार इकाई अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, चंदन गुप्ता, अमित गुप्ता, उमेश गुप्ता, अमर गुप्ता सहित समाज प्रमुख उपस्थित रहे