आप की बदलाव यात्रा आज
प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी होंगे शामिल
बिलासपुर।आम आदमी पार्टी की महारैली की सफलता के पश्चात आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा निकाल रही है उसी कड़ी में आज बिलासपुर विधानसभा में भी बदलाव यात्रा निकाली जाएगी।
आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष खगेश चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया की बिलासपुर विधानसभा में आज आम आदमी पार्टी द्वारा बदलाव यात्रा निकाली जाएगी। इस बदलाव यात्रा में आम आदमी पार्टी के *प्रदेश सह प्रभारी गैरी बर्डिंग एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी* शामिल होंगे
आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा आज शाम 5:00 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से प्रारंभ होकर गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए देवकीनंदन चौक पर समाप्त होगी।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष खगेश चंद्राकर ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व आमजन से इस बदलाव यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है ।

