कमलेश लव्हात्रै ब्यूरो चीफ
जनप्रतिनिधियों के कार्यशैली से सीवरेज का गंदा पानी डायरिया को दावत देता नगर निगम का देवरीखुर्द क्षेत्र
बिलासपुर।नगर निगम का वार्ड नंबर 42 -43के मुख्य मार्ग में सीवरेज का गंदा पानी लगातार बेहते रहने के कारण आज तलाब नुमा विशाल रूप ले लिया है वार्ड वासियों ने नगर निगम आयुक्त को लिखित में शिकायत पत्र दिया है शिकायत पत्र में उल्लेख है कि सीवरेज का पाइप टूट जाने से गंदा पानी लगातार दो वर्षों से वह रहा है सीवरेज के होस को साफ करने नगर निगम की गाड़ी आती है लेकिन टूटे हुए पाइप को बदलने का काम यहां के जनप्रतिनिधि ने आज तक निगम से नहीं करवा पाए जिसके कारण आसपास में सीवरेज का गंदा पानी जमा हो गया है और अब तो हद हो गई कि घर के अंदर भी गंदा पानी घुस रहा है

वार्ड नंबर 42 के नागरिकों ने बताया कि इस सीवरेज में पूरे वार्ड का गंदा पानी आता है अंदर पाइप टूट जाने के कारण गंदा पानी रिवर्स हो रहा है क्योंकि उस का बहाव आगे बंद है और आदर्श नगर फेस 2 के गली नंबर 2 मैं चेंबर ओवरफ्लो होकर जगजीत सिंह के घर के चारों तरफ गंदा पानी तालाब का रूप ले लिया है जिसके दुर्गंध से पूरे मोहल्ले वासी परेशान है और जहां सीवरेज का पानी जमा हो रहा है वहां पर पीने के पानी का भी पाइप लगा होने के कारण वार्ड वासी वह पानी पीने से बीमार भी हो रहे हैं जिससे प्रबल संभावना है कि कभी भी इस क्षेत्र में डायरिया फेल सकता है
गौरतलब है कि वार्ड नंबर 42 व 43 के पार्षद समय-समय पर महापौर रामशरण यादव का वार्ड निरीक्षण तथा अन्य कार्यक्रम का
आयोजन कराते रहते हैं ऐसा कोई सा ही माह नहीं हुआ हो जिसमें निगम अधिकारियों व निगम के महापौर तथा संबंधित विभाग के प्रभारी अजय यादव का भी आना जाना ना होता हो फिर भी वार्ड वासियों के अनुसार 2 वर्षों से सीवरेज के गंदा पानी का मुख्य मार्ग में बहते रहना यह चिंता का विषय है
आदर्श नगर फेस 2 के निवासियों ने आयुक्त नगर निगम को पत्र देकर शीघ्र समाधान के लिए आग्रह किया है ताकि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत इस वार्ड में कोई गंभीर बीमारी ना पहले

