देश दुनिया वॉच प्रांतीय वॉच

ससुराल में हुई दामाद की ऐसी खातिरदारी कि पहुंच गया अस्पताल…पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग

Share this

आगरा : यूपी के आगरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ ससुराल पहुंचा दामाद जमकर पीटा गया। ज्यादा पीटे जाने के कारण उसे चोट भी आई। बाद में युवक ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घायल व्यक्ति (दामाद) का मेडिकल कराया गया है। उसका इलाज भी कराया गया है।

चार साल पहले हुई थी शादी
CRIME NEWS : बहादुर सिंह पुत्र हेतराम निवासी बरपुरा थाना इरादत नगर ने थाना फतेहाबाद मे तेहरीर देकर बताया कि उसकी चार वर्ष पूर्व चांदनी पुत्री पप्पू राम निवासी सहारंगपुर थाना फतेहाबाद के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही चांदनी ससुराल में कम मायके में ज्यादा रहती है। गुरुवार को वह चांदनी को लेने के लिए ससुराल गया था।

पत्नी का जीजा पहले से था मौजूद
CRIME NEWS : पीड़ित पति ने बताया कि ससुराल में चांदनी का जीजा पहले से मौजूद था। उसने अपनी पत्नी से घर चलने को कहा तो सास और अन्य लोग मना करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद ससुराल वालों ने मिलकर मारपीट कर दी, जिससे उसके चोट आई हैं।

पत्नी के किसी और से संबंध
CRIME NEWS : पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी के अन्य लोगों के साथ संबंध हैं। इसलिए वह उसके साथ नहीं रहती है। सास के द्वारा ढाई लाख रुपए लेकर तलाक देने की बात की गई है। वहीं पीड़ित पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी का विवाद है। जांच के बाद ही मामले में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *