रायपुर वॉच

बिजली विभाग में आरडीएसएस के पैकेज टेंडर होने से ठेकेदार हो रहे बेरोजगार।

Share this

बिजली विभाग में आरडीएसएस के पैकेज टेंडर होने से ठेकेदार हो रहे बेरोजगार।

रायपुर।बिजली विभाग के प्रॉजेक्ट ऑफिस से होने वाले टेंडर के कारण छोटे ठेकेदार प्रभावित हो रहे है टेंडर को पैकेज में निकालने के कारण छोटे ठेकेदार टेंडर में भाग नहीं ले सकते है लगभग तीन हज़ार करोड़ के टेंडर को 22 ठेकेदार ने के लिया इसका दूसरा भाग भी टेंडर करने की तैयारी विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसके कारण छोटे ठेकेदार आने वाले तीन साल तक कोई भी काम नहीं कर पाएंगे ।सरकार की नीति रही है की सभी बेरोजगार को काम मिले लेकिन सभी कार्य को पैकेज ने निकालने से कुछ बड़े ठेकेदार को ही टेंडर मिलेगा,अब देखना होगा कि आने वाले पैकेज टेंडर को विभाग द्वारा पैकेज में निकाला जाता है या सभी ठेकेदार हितों को ध्यान में रखते हुए इसे छोटे टेंडर में निकाला जायेगा।
कुछ समय पहले बलौदा बाजार विधायक प्रमोद शर्मा द्वारा विधान सभा में आरडीएसएस के टेंडर में चल रहे कमीशन खोरी को लेकर सवाल किया था जिसके कारण पैकेज के टेंडर विवादो में घिर गया था।
ये चर्चा का विषय है कि ऊर्जा मंत्री टी एस सिंह देव जी इस विषय पर क्या निर्णय लेते है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *