प्रांतीय वॉच

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : झीरम घाटी हमले में शामिल 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Share this

सुकमा। छत्तीगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 3 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इसमें से 2 नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था। झीरम घाटी में नक्सलियों ने 25 मई 2013 कायराना हमला किया था, इसमें नक्सलियों ने 32 लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी थी। झीरम की घटना को 10 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सका। इस मामले की जांच NIA कर रही थी जो अब बंद हो चुकी है।

राज्य सरकार ने भी जांच के लिए SIT का गठन किया है, लेकिन NIA द्वारा जांच रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद संभावना है कि झीरम घाटी हम पर सच सामने आ सकता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *