किरंदुल

किरंदुल में स्टेट बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता की दी गयी जानकारी

Share this

किरंदुल में स्टेट बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता की दी गयी जानकारी

किरंदुल /धीरज माकन -भारतीय स्टेट बैंक की किरंदुल शाखा द्वारा वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत आज भारतीय स्टेट बैंक किरंदुल के मुख्य प्रबंधक श्री उत्कर्ष देवांगन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरंदुल पहुंचे। वहां उन्होंने शाला प्राचार्य श्रीमती उमा ठाकुर की उपस्थिति में स्टाफ मीटिंग कराकर बैंक के विभिन्न जमा एवं ऋण उत्पादों के बारे में बताया।

बैठक के दौरान ही सबको WhatsApp बैंकिंग में रजिस्टर करवाकर उसके फायदे बताए। YONO और इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करने हेतु आग्रह किया। PPF सुकन्या समृद्धि,अटल पेंशन योजना से जुड़ने एवं अन्य सावधि जमा में निवेश करने के फायदे बताए।

सभी मौजूद स्टाफ एवं प्राचार्य महोदया ने एसबीआई किरंदुल के स्टाफ और उनसे मिल रही सेवाओं को तारीफ भी की एवं इस अभियान के जनक श्री उत्कर्ष देवांगन और उनके प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम के अंत मे शाला प्राचार्य ने भारतीय स्टेट बैंक का प्रोत्साहन के ले लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *