खैरागढ़

ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंत्री मोहम्मद अकबर को सामूहिक इस्तीफा दीया

Share this

ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंत्री मोहम्मद अकबर को सामूहिक इस्तीफा दीया

खैरागढ़। खैरागढ़ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल और उपाध्यक्ष पूजा धुर्वे ने इस्तीफा देने के बाद कहा खैरागढ़ की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और उनके पति पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं कोई तवज्जो नहीं देते उल्टा सम्मान देने की बजाय महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करते है, जिसकी वजह से वे सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं.

 


खैरागढ़ ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने कहा कि जहां उनकी बात सुनी जाएगी और उन्हें मान सम्मान मिलेगा वही जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि विधायक और उनके पति के बर्ताव ही कारण है उनके सामूहिक इस्तीफा देने का। विधानसभा चुनाव के कुछ ही माह बचे हैं उसके पूर्व कांग्रेस पदाधिकारियों वह भी खासतौर पर महिलाएं का इस तरह इस्तीफा देना बहुत हानिकारक साबित हो सकता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *