किरंदुल

किरंदुल मुख्य महाप्रबंधक श्री नायक से छत्तीसगढ़ चैम्बर के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात।*

Share this

*किरंदुल मुख्य महाप्रबंधक श्री नायक से छत्तीसगढ़ चैम्बर के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात।*

किरंदुल/धीरज मकान – छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को नवपदस्थ एन एम डी सी के मुख्य महाप्रबंधक श्री पद्मनाभ नायक से सौजन्य मुलाकात की और उनके किरंदुल पदस्थापना पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते उनका स्वागत किया इस दौरान श्री नायक को चैम्बर प्रतिनिधियो ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।इस दौरान छत्तीसगढ़ चैम्बर के सदस्यों ने व्यापारियों और मुख्य बाजार से जुड़ी समस्याओं से महाप्रबंधक श्री नायक को अवगत करवाया इस दौरान चैम्बर के जिलाध्यक्ष श्री ओम सोनी ने महाप्रबंधक श्री नायक के समक्ष मुख्य बाजार में ए टी एम,चौपाटी के कार्य को पूर्ण करने के साथ साथ बाजार मार्ग के डामरीकरण की मांग रखी जिसे महाप्रबंधक नायक ने सहर्ष स्वीकार करते हुए चेम्बर प्रतिनिधियों मांग के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया ।इस दौरान छत्तीसगढ़ चैम्बर ज़िलाअध्यक्ष ओम सोनी,धीरज माकन,विशाल जैन,विकास स्वामी,जितेन्द्र गुप्ता,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *