बिलासपुर

बिजली विभाग की लापरवाही कर रहे हैं इंतजार कोई बड़ी दुर्घटना का

Share this

बिजली विभाग की लापरवाही कर रहे हैं इंतजार कोई बड़ी दुर्घटना का

बिलासपुर/यू मुरली राव- वार्ड क्र. २८ डीपूपारा तालाब दुर्गा मंदिर के सामने विद्या नगर मार्ग पर बिजली खंबा कभी भी गिरने की अवस्था में है जिसकी सूचना महीनों पहले से संबंधित बिजली विभाग को है जिसकी औपचारिकता पूरी करने विभाग के कर्मचारी पहुँचे और एक गड्ढा खोद कर नदारद हो गए स्थानीय निवासी टूटे खंभे से अब गड्ढे पर गिर कर चोटिल हुए इसकी जानकारी बिजली विभाग को देने के बाद भी वह नहीं आए थक हार कर वहां की नागरिक स्वयं ही उस गड्ढे को भर कर एक परेशानी को कम किया। वो ख़ंबा अभी भी कभी भी गिरने की स्थिति में अधर पर लटक रहा है पर लगता है बिजली विभाग को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतिज़ार है। बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही पूरे शहर में उजागर हो चुकी है थोड़े से बारिश या हवा चलने पर घंटों बिजली  गुल हो जाती है, जबकि बारिश के पूर्व हर साल  मेंटेनेंस के नाम पर कई घंटे बिजली सप्लाई बंद करके क्या मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है|

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *