बिलासपुर

मजदूर ऊंचाई से गिरकर हुआ घायल, कहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।

Share this

मजदूर ऊंचाई से गिरकर हुआ घायल, कहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे

बिलासपुर/पाराघाट – जयरामनगर के पास पाराघाट में राशि पावर प्लांट है सुरक्षा में लापरवाही के कारण मजदूर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया है। जयरामनगर निवासी कमल कुमार महरा मजदूरी का काम करता है। दो दिन पहले वह प्लांट में 30 फीट ऊंचाई में चढ़कर काम कर रहा था। तभी लोहे की चादर टूट गयीं और वह नीचे गिर गया। लोहे की चादर टूटने का कारण उस में जंग लगना बताया जा रहा है। इस हादसे में घायल कमल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भर्ती कमल कुमार की माने तो जिस जगह पर वह काम कर रहा था, वहां लोहे के चादर में जंग लगा था यही वजह है कि उसके भार से चादर टूट गया और वह नीचे गिर गया। घायल मजदूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि फैक्ट्री शुरू होने के बाद से यहां किसी तरह का कोई मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है। जंग लगे चादर और पुराने उपकरणों के साथ मजदूर काम कर रहे हैं, जिससे भविष्य में भी गंभीर हादसा होने की आशंका है। सूत्रों की माने तो फैक्ट्री प्रबंधन ने इस घटना की सूचना पुलिस को अपनी तरफ से नहीं दी है। जाहिर है कि प्रबंधन इस मामले को दबाना चाहता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *