बिलासपुर

अटल विश्व विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर स्वर्ण पदक और उपाधि वितरण किया गया

Share this

अटल विश्व विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर स्वर्ण पदक और उपाधि वितरण किया गया 

बिलासपुर ।अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय बिलासपुर में आज दिनांक 28/06/2023 को दोपहर तीन बजे चतुर्थ दीक्षांत समारोह में अनुपस्थित छात्र छात्राओं को माननीय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई जी के नवाचार के पहेल पर एक कार्यक्रम आयोजित कर स्वर्ण पदक और उपाधि वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई जी ने किया। उन्होंने अपने, उद्बोधन में कहा कि यह केवल सोने और कागज़ का टुकड़े बस नहीं है अपितु छात्र छात्राओं का तपस्या का परिणाम है। उन्होंने सभी उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थींयों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान किया। स्वर्ण पदक और उपाधि प्राप्त कर्ताओं में अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय से 9 और शहीद नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ के 2 विद्यार्थीयों और उपाधि 18 विद्यार्थींयों को वितरण किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलसचिव श्री शैलेन्द्र दुबे, उपकुलसचिव श्रीमती नेहा राठिया, सहायक कुलसचिव श्री रामेश्वर राठौर, परीक्षा नियंत्रक डॉ तरूण दिवान, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा एच एस होता वित्त अधिकारी अलेक्जेंडर कुजुर सहित बड़ी संख्या में विश्व विद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी गण उपस्थित थे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *