जिला देसहा यादव समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज
मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव होंगे शामिल
बिलासपुर सीपत,/ सतीश यादव- जिला देसहा यादव समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 25 जून रविवार दोपहर 12:30 बजे देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर में गणमान्य यादव समाज के नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न होगी l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव अध्यक्षता मनीराम यादव एवं विशिष्ट अतिथि यादव समाज के प्रबुद्ध जनो में बुधराम यादव कालीचरण यादव डॉक्टर मंतराम यादव श्रीमती मीनू सुमंत यादव विष्णु यादव नम्रता भास्कर यादव विमला यादव विजय यादव प्रियंका यादव धन्नू यादव चंद्रिका प्रसाद यादव दिनेश राम यादव बहोरन लाल यादव कन्हैया लाल यादव की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगी ,इस अवसर पर जिला देसहा यादव समाज के प्रमुख संरक्षक मनीराम यादव प्रमुख संयोजक डाक्टर मंतराम यादव,कोषाध्यक्ष अभिलेष यादव महासचिव संतोष कुमार यादव अध्यक्ष शिव शंकर यादव मौजूद रहेंगे l उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष देसहा यादव समाज के शिव शंकर यादव ने दी है ।