रायपुर 20 जून/ छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान मजदूर छात्र एवं महिला किसान जोड़ो किसान रथ यात्रा आज खट्टा से सवेरे प्रस्थान कर पटेवा, तोरला, आलिया भाठा, मानपुर, रामखेड़ा, कोकड़ी, पतई माता, जोगी दीपा, नवागांव, कुहरी, बांस गुड़ा 1, बांस गुड़ा2 होते हुए बीरबीरा पहुंचा। हर गांव में करणी कृपा उद्योग हटाओ, गांव और खेत बचाओ। विनोद चंद्राकर को हराना है, महासमुंद से भ्रष्टाचार और दलाली मिटाना है।। समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाना है, किसानों को समृद्ध बनाना है, नारा से हर गांव गुंजायमान हो उठा। नारा के साथ ही साथ गांव गांव में नुक्कड़ सभाएं हुई। तथा रामखेड़ा में किसान सभा हुई। जिसे आदिवासी किसान नेता श्री अशोक कश्यप, गणपति पटेल, अशोक शर्मा एवं हेमसागर पटेल ने संबोधित किया। मंच का संचालन लोकप्रिय कलाकार लक्ष्मी निषाद ने किया।
इस अंचल में स्थानीय विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर की उदासीनता और करणी कृपा उद्योग की दलाली के चलते भारी रोष व्याप्त है। उन गांव वालों का कहना है कि, किसान अपनी मांगों को लेकर विगत 481 दिनों से आंदोलनरत हैं। लेकिन विधायक को किसानों की समस्या सुनने, सुलझा ने के लिए समय नहीं मिला। जबकि भ्रष्ट उद्योगपति के सभी गैरकानूनी निर्माण कार्य को संरक्षण देने के लिए जी जान लगा दिए हैं। इसके विरुद्ध किसान एक हो गए हैं और उनको इस चुनाव में बुरी तरह से परास्त करने के लिए कटिबद्ध हो गए हैं।