कुसमी

सामरी विधायक चिंतामणि महराज ने चांदो क्षेत्र में लगाया जन चौपाल कार्यक्रम,सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Share this

सामरी विधायक चिंतामणि महराज ने चांदो क्षेत्र में लगाया जन चौपाल कार्यक्रम,सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

कुसमी(फिरदौस आलम) सामरी विधायक एव संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने चांदो में लगाया जन चौपाल क्षेत्रवासियों के समस्याओं से अवगत होकर बहुत से समस्याओं का निराकरण तत्काल किए,वही शेष लंबित समस्याओं को समय सीमा में पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देश भी दिये।
चिंतामणि महाराज ने जन चौपाल में वन अधिकार पट्टा वितरण, वृद्धा पेन्शन वितरण, ज़मीन संबंधी विवादों का मौक़े पर निराकरण करते हुए राजस्व विभाग को सख़्त निर्देश दिया दिए,कृषि कार्य को सुविधा जनक बनाने हेतु कृषक भाइयों को सिंचाई के लिए पाइप वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नवजात शिशु अन्नप्राशन कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही संगठन प्रमुखजन से बैठक कर समीक्षा करते हुए कांग्रेस पार्टी की मज़बूती को लेकर विशेस चर्चा किया गया।

 


इस अवशर पर मुख्य रूप से चांदो ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो.अब्दुला ख़ान,छत्तीशगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दिनेश कुजूर,ज़िला कांग्रेस कमेटी के साथी अशोक गुप्ता,डॉ.इमरान,महबूब अंसारी,महेन्द्र जयसवाल,कुलदीप केरकेटा,ग़ुलाम मसूरी,विनय खाखा,सोमनाथ कश्यप,रॉबर्ट मिंज,जोहन तिर्की,मोहसीन जी,व कांग्रेस कार्यकर्ता बिशेस रूप से उपास्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *