भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी के नेतृत्व में महिला मोर्चा का बैठक जिला मुख्यालय में हुआ संपन्न।
बलरामपुर/ आफताब आलम – बलरामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष शकुंतला पोर्ते के अध्यक्षता में, जिला मुख्यालय बलरामपुर में बैठक रखा गया था, इस बैठक में मुख्य अतिथि ले रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष उदेवरी पैकरा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शांति सिंह, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी के उपस्थिति में बैठक प्रारंभ किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला पोर्ते, शालिनी सिंह ने कांग्रेस सरकार की कमियों को बताते हुए कहा कि 4 महीना के अंतराल में चुनाव होना है, इस चुनाव में घर घर जाकर के हम लोगो को बताना है कि, इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जो गंगाजल लेकर कसम खाई थी, उस पर एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी ने कहा कि महिलाएं देवी शक्ति होती है, जब जब अत्याचार बढ़ता है,तब तब देवी रूप धारण कर अपने स्थिति में आते हैं,उसी प्रकार आज महिलाओ के ऊपर अत्याचार बढ़ चुका है, हमारे माताएं बहने इस अत्याचार से मुक्ति पाना है,तो इस सरकार को 2023 में सबक सिखाना पड़ेगा, हाथ में गंगा जल कसम खाया की कांग्रेसी सरकार बनेगा तो दारू बंद करेंगे लेकिन आज दारु नहीं बंद करके और जगह-जगह दारू का दुकान खुलवाने का काम कर रहा है जो कि इसमें महिलाएं सुरक्षित नहीं है
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष राबिका एका उपाध्यक्ष मंजु भट्ट जिला महामंत्री बसंती भगत जी जिला पंचायत सदस्य हिरामुनी निकुंज जी और 11 मंडल के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे।