रेलवे वीर आजाद स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने दुर्घटना में घायल महिला का मदद किया
बिलासपुर /यू मुरली राव – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस समारोह 2023 (वाल्क्योम) का अयोजन किया गया था जिसमें सभी मंडल तथा मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं रेलवे स्काउट्स एवं गाइड, रेलवे इंग्लिश मध्यम नंबर -१ और २ ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया और लोगो को जागरुक भी किया।
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह (वाल्क्योम) समाप्त होने के बाद सभी अपने अपने घर के तरफ जा रहे थे लेकिन ठीक उसी वक़्त रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, कार्यालय के सामने एक्टिव CG 10 AV 8696 के चालक जो की नाबालिक लड़का था नाबालिक लड़का के द्वारा सामने से आ रही महिला चालक एक्टिवा को एक्सीडेंट / टक्कर मार कर के अपनी एक्टिव CG 10 AV 8696 को वही पर छोढकर भाग गया और घायल महिला वही गिरी पढ़ी रही। उसी वक़्त उसी रस्ते से घर जा रहे रेलवे वीर आजाद स्काउट्स एवं गाइड के बच्चों द्वारा दुर्घटना में घायल महिला को देखा और तुरंत उपचार कर उस महिला को जिला हॉस्पिटल (इमरजेंसी) लेकर गए और डॉक्टर के द्वारा जांच करने के बाद X-RAY मरहम पट्टी करवा कर उस घायल महिला को उनके घर तक छोढ कर आये और एक्टिव CG 10 AV 8696 को तोरवा थाना में रिपोर्ट लिखा कर एक्सीडेंट एक्टिव को थाने में जमा कर दिया।