बिलासपुर वॉच

कौमी तंजीम का बिलासपुर में पहला सद्भावना सम्मेलन*

Share this

 

कौमी तंजीम का बिलासपुर में पहला सद्भावना सम्मेलन*

*कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस के महासचिव तारिक अनवर शामिल हुए*

बिलासपुर – ऑल इंडिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारीक अनवर बिलासपुर में हुए सद्भावना सम्मेलन में शामिल हुए. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के अलावा प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया, प्रदेश महासचिव अमरजीत चावला, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे, महापौर रामशरण यादव का कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हैदर, कांग्रेस नेता और आयोजन समिति के बंटी खान, फारुख खान और सदस्यों ने स्वागत किया. लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तारिक अनवर ने कहा 1986 मे कौमी तंजीम की स्थापना से हमने देशवासियों को नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का नारा दिया है. विपरित परिस्थिति में भी सांप्रदायिकता को हावी होने नहीं दिया. भाईचारा मजबूत इरादा लेकर कौमी तंजीम ने महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा से सबक लिया. सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर उनके मजबूत इरादों सच्चाई के पथ पर चलने की सीख पायी है. भीमराव अंबेडकर साहब के सभी को अधिकार और न्याय के साथ अनेकता मे एकता वाले भारत को विश्व शक्ति बनाने अग्रसर है. श्री अनवर ने कहा नफरत के लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है उन्होंने अपील करते हुए सद्भावना सम्मेलन में आए लोगों से अपने आसपास सौहार्द्र का वातावरण बनाए रखने कहा. छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री डॉ शिव डहरिया ने कहा हम सौभाग्यशाली हैं कि छत्तीसगढ़ जैसे भेदभाव रहित प्रांत में रहते हैं जहां संप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं है और इसे आगे बढ़ाते हुए भूपेश सरकार ने कार्य किया है जहां ऊंच-नीच का फर्क नहीं बल्कि सभी को उसका अधिकार मिले इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है. सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने कहा बिलासपुर की तहजीब में अपनापन है. लोगों मे सौहार्द देखकर बाहर से आए लोग आश्चर्यचकित होते हैं. उन्होंने बिलासपुर वासियों के सहयोग और शांति प्रिय व्यवहार की प्रशंसा की. अपने उद्बोधन में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अमरजीत चावला ने बताया पंजाब के स्वर्ण मंदिर की स्थापना में देश के सभी समुदाय के लोगों का योगदान रहा है इसलिए भारत मजबूत है और यही कांग्रेस की विचारधारा रही है कि हमें एक रहकर देश की तरक्की के लिए काम करना है.तोड़ने वाली ताकतों को ऐसा कोई अवसर नहीं देना है जिससे देश का नुकसान हो. हम सभी की विचारधारा एक है इसलिए सभी एक मंच पर मौजूद है. अपने चिर परिचित लहजे में महापौर रामशरण यादव ने कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया यहां रहने वाले लोग भोले भाले हैं वे नफरत झूठ फरेब नहीं जानते,मेहनत से अपने परिवार और समाज की तरक्की का इरादा रखते हैं. उन्होंने बेह्तरीन कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई दी. इससे पहले स्वागत भाषण में बंटी खान ने कहा दुनिया में दो विचारधारा के लोग आते हैं एक सद्भावना अहिंसा की बात कर जोड़ने का प्रयास करते हैं. इसके विपरीत कुछ ताकतें नफरत की पहरेदार हैं. दोनों के बीच द्वंद चलता है इस समय देश में प्रेम सद्भाव की जरूरत है ऐसे लोगों को आगे आना चाहिए.
==================
*प्रदेश के भारत यात्री हुए सम्मानित*
====================

सद्भावना सम्मेलन में विशेष रुप से कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख किया गया जिससे कि देश को काफी फायदा हुआ है इस अवसर पर राहुल गांधी के साथ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वालों में आशिका कुजूर , हिमानी वासनिक , क्रांति बंजारे , शशि सिंह , रत्ना पैंकरा , रामेश्वर चक्रधारी को पूर्णकालिक भारत यात्री बनने पर अतिथियों ने बधाई देते हुए सम्मेलन मे उनका सम्मान किया.
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हैदर ने कहा बिलासा की पावन धरा पर सद्भावना की आवाज बुलंद करने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं हम सभी गदगद है. अमन चैन के लिए काम करने वाले प्रदेश के तरक्की पसंद लाखों लोग मौजूद हैं. सभी का धन्यवाद.
====================
*सद्भावना भोज का बंटी खान ने किया आयोजन*
==================

इस खास अवसर को यादगार बनाने कांग्रेस नेता और कार्यक्रम समिति के बंटी खान ने सद्भावना भोज के लिए सभी अतिथियों को आमंत्रित किया जिससे कि मिल बैठकर भोजन के साथ आपसी एकता को और मजबूत किया जाए.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *