प्रांतीय वॉच

नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के प्रथम पुलिस अधीक्षक का विदाई समारोह का किया गया आयोजन

Share this

जिले के प्रथम महिला पुलिस अधीक्षक  रत्ना सिंह का किया गया स्वागत
पुलिस के सभी आला अधिकारी हुए शामिल

प्रसांत शार्मा

मोहला मानपुर। अम्बागढ़ चौकी पुलिस विभाग द्वारा जिले के प्रथम पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ( भापुसे ) को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव स्थानांतरण पर बिदाई एवं वर्तमान पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह(भापुसे) के स्वागत में मिलिंद रिसोर्ट मेरेगांव अम्बागढ़ चौकी में फेयरवेल एंड वेलकम प्रोग्राम आयोजित की जाकर की गई, आयोजित बिदाई व स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाय. अक्षय कुमार ( भापुसे) पुलिस अधीक्षक कोंडागांव, रत्ना सिंह (भापुसे) पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, विशेष अतिथि-के रूप में जिलाधीश एस. जयवर्धन (IAS), विवेक पांडेय, सेनानी 27 th Bn. ITBP मानपुर, मनीष भाटिया सेनानी 44th BN. मोहला, मति प्रेमलता मंडावी-ADM मोहला, का स्वागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मानपुर- मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल) ताजेश्वर दिवान, समस्त थाना प्रभारी, समस्त शाखा प्रभारी व अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया, विशेष अतिथियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर सभी ने उनके साथ बिताए पल के अपने अपने अनुभव उद्घृत किये, बिदाई व स्वागत समारोह के परम्परा अनुसार दोनो मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह मोहला मानपुर अं चौकी पुलिस द्वारा भेंट की गई, वहीं जिले के प्रथम पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (भापुसे) ने अपने उद्बोधन में इस जिले में बिताए समय को जीवन का स्वर्णिम व अविस्मरणीय होना व्यक्त किये, उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों से आग्रह किये कि उनके जगह पर आए नए पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह को पूर्ण सहयोग करें, वहीं जिले की प्रथम महिला पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने उन्हें आश्वस्त किये की जिस स्तर पर पूर्व में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व जनकल्याण के कार्य किये गए हैं, वह अनवरत जारी रहेगा,कार्यक्रम के समापन क्रम में मुख्य अतिथि व विशेष अतिथियों ने विशेष आग्रह पर संगीत की घुन पर गीतों को अपना स्वर दिए, बिदाई व स्वागत समारोह आयोजित कर सम्मानित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किये।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *