बिलासपुर वॉच

आप ने खिलाड़ियों एवं महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च*

Share this

आप ने खिलाड़ियों एवं महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च*

बिलासपुर/मनोज शर्मा /दिनांक – 02/06/2023 आम आदमी पार्टी के प्रदेश एवं बिलासपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं द्वारा
हमारे देश के खिलाड़ी 23/04/23 से वापस से सड़कों पर न्याय और अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है, उसके बाद भी आज तक बीजेपी नेता ब्रजभूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई। आम आदमी पार्टी ने शुरू से महिला पहलवानों का साथ दिया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन स्थल पर गए, लेकिन केंद्र की तानाशाही सरकार लगातार अपने भाजपा के नेता को बचाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में आज, शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के निर्देश पर बिलासपुर में आप पदाधिकारी और कार्यकर्ता कैंडल मार्च निकाला गया।
यह कैंडल मार्च देवकीनंदन चौक से आरंभ होकर सिम्स चौक होते हुए वापस देवकीनंदन चौक पर समाप्त हुआ।


कार्यक्रम में प्रदेश के नेता जसबीर सिंह, प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला, गोपाल यादव,प्रदेश के नेता रेवाराम साहू,प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष अरुण नायर,भगवत साहू,बिलासपुर जिला अध्यक्ष खगेश चंद्राकर,जिला कार्यालय प्रभारी रोमेश साहू,जिला सोशल मिडीया प्रभारी विवेक यादव,मिडीया प्रभारी इरफान ,जिला अल्पसंख्यक विंग के अध्यक्ष ज़ाकिर अली,जिला के ओबीसी विंग अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व संयोजक निर्लोत्पल शुक्ला,जिला यूथ विंग के सचिव विनय गढेवाल,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष चंदन पटेल,सर्कल प्रभारी नुरुल हुदा, चंद्रा साहू, राजदीप शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता असीम तिवारी,सुरेंद्र वर्मा,ईश्वर चंदेल,अब्दुल,मनप्रीत कौर,चिंतामणि,निकिता सोनवानी,सहित ढेरो कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।

  • कार्यक्रम में सभी ने बारी बारी से बात रखी, व आने वाले समय मे बलात्कारी को बचाने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन जनता से किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता व प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला ने किया|
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *