पिथौरा

भाजपा युवा मोर्चा ने शराब दुकान में शराब घोटाले का पोस्टर लगाया

Share this

भाजपा युवा मोर्चा ने शराब दुकान में शराब घोटाले का पोस्टर लगाया

पिथौरा/ स्वप्निल तिवारी – भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज प्रदेश में हुवे शराब घोटाले के विरोध में शराब दुकान पहुंचकर घोटाले का पोस्टर चिपकाया। युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ नारे भी किये। रैली की अगुवाई कर रहे मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल व महामंत्री आशीष शर्मा सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राज्य सरकार का भ्रष्टाचार का पोस्टर व भाजपा का झंडा पकड़े हुवे जगह जगह पोस्टर चस्पा व नारेबाजी करते शराब दुकान पहुंचे।

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व महासमुंद विधानसभा प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुवे कहा की।प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का व्यादा कर सरकार में आने वाले आज लगातार शराब दुकानों की संख्या में वृद्धि कर प्रदेश के लोगो को नशे में ढकेलने का कार्य कर रहे है। शराब की आढ में करोड़ों का घोटाला राज्य में उजागर हुवा है। जिसका जवाब आने वाले समय में प्रदेश की जनता देगी। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजयराज पटेल ने कहा की राज्य सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है राज्य सरकार सिर्फ और सिर्फ घोटालो में लगी है।लगातार प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रदेश के युवा नशे के आदि होते जा रहे है नशे के हालत में आए दिन घटनाए घट रही है। जिसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल महामंत्री आशीष शर्मा शशि डडसेना वीरेंद्र तिवारी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य आलोक त्रिपाठी महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष क्षमा गोयल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजयराज पटेल प्रियरंजन कोसरिया दुलीकेशन साहू जुगल प्रधान बाबा सिकंदर महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सिंधुलता प्रधान पूर्व पार्षद सरला बंसल मनमोहन जैन युवा मोर्चा महामंत्री द्वय सौरभ अग्रवाल,दुर्गेश सिन्हा, उपसरपंच पंचराम मटियारा डीगेश प्रधान,घनश्याम पटेल,गौरव चौधरी, संतोष प्रधान, प्रशांत कोसरिया,रोशन भोई ,अंशु सिन्हा,नवीन साहू,दीपक सिन्हा, रूखधर भोई, मानसिंग सिदार, ऋषभ पटेल, हिमांशु पटेल, सौरभ अग्रवाल आर के, सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *