
संविदा कर्मचारियों ने सरकार से कहा क्या हुआ तेरा वादा।
बिलासपुर/ मनोज शर्मा – संविदा कर्मचारियों ने सरकार द्वारा किए गए नियमितीकरण के वादे को याद दिलाते हुए कहा कि सरकार ने कहा था कि हमारी सरकार बन जाने के बाद हमारी सरकार संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी लेकिन साढ़े चार साल गुजर जाने के बाद भी सरकार के द्वारा सविदा कर्मचारियों को नियमित करने यह लिए कोई भी फैसला नहीं लिया है जिसके कारण संविदा कर्मचारियों के बीच भारी रोष पैदा हो गया है और आने वाले समय में सरकार के विरोध में अपनी मांगों को लेकर कोई बड़ा फैसला करेंगे कर्मचारियो ने कहा कि अब सरकार से कोई भी उम्मीद बाकी नहीं संविदा कर्मचारी की अनदेखी करते हुए सरकार द्वारा सभी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दीजिए संविदा कर्णचारियो का कहना है कि पहले संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए उसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू किया जाए लेकिन उनकी मांगों को सरकार लगातार अनदेखी कर रही है जिसकी वजह से संविदा कर्मचारियों के बीच असंतोष पैदा हो गया है और आज कलेक्ट्रेट का घेराव करके संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांग पत्र कलेक्टर के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई हैआने वाले कुछ महीनों में चुनाव होने वाला है चुनावों से पहले सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमितीकरण के लिए क्या निर्णय लेती है यह देखना होगा।
