बिलासपुर वॉच

बेसहारा जीव जंतुओं की रक्षा करने वाली निधि तिवारी का नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा सम्मान

Share this

बेसहारा जीव जंतुओं की रक्षा करने वाली निधि तिवारी का नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा सम्मान

बिलासपुर/ यू मुरली राव/ निधि जीवाश्रय की संचालिका निधि तिवारी द्वारा समस्त बेसहारा विकलांग एवं दुर्घटनाग्रस्त जीव-जंतुओं का निशुल्क उपचार एवं आश्रय प्रदान करने वाली निधि तिवारी जी का नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कश्यप एवं श्रीमती प्रभा तिवारी जी के नेतृत्व में सम्मान किया गया उन्हें फूल माला एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्रकृति की धरोहर धरती पर मनुष्य के साथ-साथ जीव-जंतुओं का भी सुरक्षित स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार है भारतीय संविधान में मानव द्वारा अगर किसी जीव जंतु को मारते हैं या चोटिल करते हैं तो कानून मे सजा का प्रावधान है, उन्हें भी जीने का अधिकार है हमें सुरक्षित संरक्षित करना है एवं उन्हें भी जीने का अधिकार है आज के समाज में अगर दुर्घटना से जीव जंतु चोटिल हो जाते हैं कहीं गिरे पड़े हैं तो उनका सुध लेने वाला कोई नहीं है लोग देखकर मुंह फेर लेते हैं परंतु उनका इलाज करने सहारा देने सुरक्षा प्रदान करने के लिए निधि श्रीवास्तव द्वारा निधि जीवाश्रय नाम से गोकुलधाम पशु चिकित्सालय के पास गुरु अमेरी बिलासपुर, संपर्क सूत्र मोबाइल नंबर 9131940687, संपर्क करने पर निशुल्क सेवा कार्य कर रही है बहुत ही उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य है उनकी इस सेवा कार्य से प्रभावित होकर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय सिंह जी, प्रदेश महिला अध्यक्ष आरती सिंह जी,
गरौभ शर्मा -युवा प्रदेश अध्यक्ष
सुनन्दा तिवारी महिला प्रदेश बिधिक सलाहकार जिला प्रभारी राजा सिंह क्षत्री अजय कश्यप जिला अध्यक्ष, प्रभा तिवारी महिला जिला अध्यक्ष, महासचिव भगतराम साहू, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट राव जी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल खालिक खान एवं समिति के सभी सदस्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *