पिथौरा

*राज्य सरकार को नही है किसानों से कोई सरोकार भाजपा*

Share this

*राज्य सरकार को नही है किसानों से कोई सरोकार भाजपा*

पिथौरा/ स्वप्निल तिवारी – भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न ग्रामों में बने गौठानों में जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता ग्राम पंचायत टेका व पिलवापाली के गौठान में खोलबो पोल अभियान के तहत पहुंचे।।

इस दौरान ग्रामीणों से गौठान को लेकर भाजपा नेताओं ने चर्चा भी की। जहा ग्रामीणों ने गौठान में अनेकों अव्यवस्थाओं से अवगत कराया। निरीक्षण में पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल ने बताया कि हर जिले में व प्रदेश में ये यही स्तिथि है हर जगह अव्यवस्थाओं का आलम है।
युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने कहा की राज्य सरकार को किसानों से कोई सरोकार नहीं गौठानो में अभी तक बोर नही हूवा है चारे की व्यवस्था नहीं है किशानो से 2 रु किलो गोबर खरीदा जा रहा है और गर्मी कंपोस्ट के नाम पर कंकड़ पत्थर मिलाकर किसानों को जबरजस्ती 10 रु किलो में बेचा जा रहा है।पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दुलीकेशन साहू ने कहा की गौठाओ से गौ माता व चारा दोनो गायब है गौठान में 3सौ गाय रखने का नियम है गौठानो में 1 भी गाय नहीं है अव्यवस्थाओं की भरमार है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल मंडल उपाध्यक्ष रामू साहू वरिष्ठ भाजपा नेता रैदास गोयल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दुलीकेशन साहू किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय डडसेना अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप तांडी देवलाल पटेल सरतेंदु तिवारी केशव पांडे भुनेश्वर निराला जनकराम ठाकुर रोहितलाल पटेल देवलाल चौधरी हरिलाल यादव डूबेचंद पटेल जयराम यादव सहित मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *