रायपुर। शराब के धंधे में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी व अन्य की करीब 122 करोड रुपए की अचल संपत्ति अटैच कर दी है। अटैच्ड संपत्तियों की संख्या करीब 119 है। इनमें जेल रोड स्थित ढेबर की होटल भी शामिल है। इस कांड में अब तक ईडी ने आरोपियों की करीब 180 करोड रुपए की अचल संपत्ति अटैच कर दी है।
ईडी : ढेबर-त्रिपाठी की संपत्तियाँ अटैच
