प्रांतीय वॉच

कांग्रेस कार्यालय में हुआ संगीतमय सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा पाठ

Share this

कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नागरिकों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा
कर्नाटक में कांग्रेस को मिली सफलता के उपलक्ष्य में किया गया आयोजन – कन्हैया अग्रवाल
कवर्धा। कर्नाटक में कांग्रेस को मिली सफलता के उपलक्ष्य में शनिवार कांग्रेस कार्यालय कवर्धा में विशाल संगीतमय सुंदर कांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात में सर्वप्रथम क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल और कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने भगवान राम और हनुमान जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर विशाल संगीतमय सुंदर कांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा हनुमान जी की आरती सुंदरकांड का वाचन एवं हनुमान चालीसा का वाचन किया गया। आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ता, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ शासन के क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि कर्नाटक चुनाव में प्रचार प्रसार के दौरान एवं कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को आधार बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व एवं राज्य के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध प्रचार प्रसार किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा ऐसे किसी भी संगठन के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने का उल्लेख किया है जो समाज में वैमनस्यता एवम सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करते है। श्री अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी धर्म के आधार पर काम नहीं करती। कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति है कि लोगों में सद्भावना हो, गरीब निम्न तबके के लोगों का हित हो,सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कांग्रेस पार्टी आजादी की लड़ाई से अब तक देश हित में कार्य करते आ रही है देशवासियों के विकास के लिए निरंतर काम करते आ रही है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा कुछ समय पूर्व कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4000 किलोमीटर यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान देशवासियों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया एवं देश के लोग राहुल गांधी जी से जुड़े, राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को नजदीक से देखा। महसूस किया उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक लोगों की समस्याओं को पहुंचाया उनके लिए आवाज उठाई। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि अभी कर्नाटक के राज्य विधानसभा चुनाव में यह साबित हो गए कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की सरकार एवं कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी सरकार के विरुद्ध आम लोगों ने वोट करके दिखा दिया और ऐतिहासिक वोट से जीत दर्ज कराकर भाजपा के मंसूबे पर पानी फेर दिया। साथ ही भाजपा के द्वारा लोगों के मन में भ्रम पैदा करने के लिए और आपसी वैमनस्य बढ़ाने के लिए नफरत की बीच बोना चाहते थे, उस नफरत का जवाब कर्नाटक की जनता ने मोहब्बत से दिया और कांग्रेस को भारी मतों से विजय दिलाई।
सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा पाठ में मुख्य रुप से उपस्थित लोगो के नाम इस प्रकार है:- कन्हैया अग्रवाल, ऋषि शर्मा, नीलू चंद्रवंशी, नीलकंठ साहू, राजू तिवारी, मनोज दुबे, रानू दुबे, कलीम खान, जमील खान, राजेश माखीजानी, अशोक सिंह ठाकुर, मोहित महेश्वरी, रामचरण पटेल, भगवान सिंह पटेल, गणेश योगी, गंगोत्री योगी, नेतराम जंघेल, महेंद्र कुंभकार, होरीराम साहू, संतोष अवस्थी, मनमोहन, अवस्थी, रामचरण साहू, सुनील साहू पार्षद, दुरपत गड़ेवाल, अमित वर्मा, गंगोत्री योगी, शेख अनवरी, सावित्री साहू, विजय राजपूत, अमित अवस्थी, प्रकाश अग्रवाल, रोहित चंद्रवंशी, भोला चंद्रवंशी, सूरज वर्मा, गोरेलाल चंद्रवंशी, प्रमोद लुनिया, दलजीत पाहुजा, कन्नू सोनी, मन्नू चंद्रवंशी, डाकोर चंद्रवंशी, टेक सिंह चंद्रवंशी, टेक सिंह जांगड़े, गुड्डू ठाकुर, विजय पांडे, सीमा अगम, अगम दास, कीर्तन शुक्ला, अजहर खान, बिलाल खान, मुकेश सिन्हा, राहुल सिन्हा, मुस्कान देशलहरे, रचना कोसले, त्रिवेणी मानिकपुरी, राजू खान, रूपेश साहू, चतुर राम साहू, सौखी साहू, लीला धनुक वर्मा, मंजू शरद बांग्ली, रामाधार पटेल, नोहर साहू, अजय यादव, मुखी राम साहू, अंजू पटेल, लोकचंद साहू, आनंद साहू सहित बड़ी संख्या में बजरंग बली भक्त उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर बजरंग बली की जयकारा गूंज रहा था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *