
मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ स्टेट कराते चैम्पियनशिप का आयोजन 24/05/2023 से दिनांक 26/05/2023 तक, बिलासपुर जिला खेल परिसर से 30 प्रतियोगी होंगे शामिल
बिलासपुर |24/2023 से दिनांक 26/05/2023 कराते का महाकुम्भ जो कि मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ स्टेट कराते चैम्पियनशिप यह चैम्पियनशिप कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान मे हो रहा है । जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के छात्र छात्रा इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।बिलासपुर जिला खेल परिसर के खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे। यह जानकारी उनके कोच डी अर साहू और किरण साहू ने दी ।इस चैम्पियनशिप के आयोजक जिला कराते संघ एम0सी0बी0 के मुख्य प्रशिक्षक एंव सचिव सेंसाई दीपक चौहथा ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में लगभग 800 छात्र छात्राऐ हिस्सा लेंगे
