रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डी.एल.एड. प्रथम और द्वितीय वर्ष के मुख्य और अवसर परीक्षा की समय सारणी में संशोधन किया है। इसके लिए एक संशोधित आदेश भी जारी किया गया है।जारी आदेश के मुताबिक 6 जून से 15 जून तक सुबह 8 बजे से 11.30 बजे तक परीक्षा होगी। पहले जारी टाइम टेबल में 10 जून से परीक्षा शुरू होने वाला है। जो अब 15 जून को होगा। द्वितीय वर्ष की 6 जून से 13 जून तक परीक्षा आयोजित होगी। इसका पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। इसका परीक्षा भी पहले 10 जून से शुरू होने वाला था। इसकी अधिक जानकारी के लिए मंडल की वेबसाइट www।cgbse।nic।in पर देख सकते हैं।
- ← Realme C55 : लूट लो! सिर्फ 1,199 में मिल रहा ये धांसू स्मार्टफोन, जानिए इनके तगड़े फीचर्स
- नगर में सट्टे का अवैध धंधा करने वाले लोगों को पुलिस ने किया गिरप्तार →