UP Municipal Election, Nagar Nigam Result 2023 Live Updates: शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो गई है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार वैतरणी में उतरे थे। पार कौन लग पाया, यह आज पता चलेगा।
17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 16 सीट पर भाजपा और एक सीट पर बसपा आगे है। सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है। यहां पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ा हर अपडेट…
UP Municipal Election Result: सहारनपुर-सरधना में BSP आगे
आजमगढ़ के लालगंज नगर पंचायत के प्राथमिक रुझान में निर्दल प्रत्याशी प्रमिला आगे चल रही हैं। सहारनपुर-सरधना में BSP, बागपत-बिजनौर में पालिका अध्यक्ष पद पर BJP आगे चल रही है।
अलीगढ़ के बेसवां के दो वार्ड प्रत्याशी जीते
वार्ड नम्बर 01 से साबिर खां निर्दलीय
वार्ड नम्बर 02 सत्तो देवी निर्दलीय
शाहजहांपुर नगर निगम में पहले चक्र के परिणाम
1. अर्चना वर्मा भाजपा 5983
2.निकहत इकबाल कांग्रेस 2236
3.माला राठौर सपा 1636
4. शगुफ्ता अंजुम बसपा 468
5.आप 212
UP Municipal Election Result: मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव
तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है।
भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल- 5835
सपा कीर्ति कोल- 9284
कांग्रेस अजय- 206
UP Municipal Election Result: जौनपुर में बसपा मुंगराबादशाहपुर में भाजपा आगे
बलिया नगर पालिका में पोस्टल बैलट की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी संजय उपाध्याय भाजपा से 10 वोट से आगे हैं। वहीं, जौनपुर नगर निकाय चुनाव की मतगणना में पहला रुझान करीब 9:30 बजे आया। टीडी कॉलेज परिसर में चल रही मतगणना के दौरान जौनपुर नगर पालिका परिषद से बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी माया टंडन भाजपा प्रत्याशी मनोरमा मौर्या से आगे चल रही हैं। वही मुंगरा बादशाहपुर में भाजपा प्रत्याशी सपा से आगे है। शाहगंज में भी भाजपा आगे चल रही है।
मथुरा में भाजपा आगे
मथुरा में मेयर प्रत्याशियों के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। जिसमें भाजपा 64, कांग्रेस 27, बीएसपी 19 और समाजवादी पार्टी को तीन मत मिले हैं।
UP Municipal Election Result: कादीपुर नगर पंचायत में सभासद राकेश कुमार जीते
सुल्तानपुर के कादीपुर के गांधी नगर वार्ड संख्या 1 से चुनाव चिन्ह आम के निर्दलीय सभासद प्रत्याशी राकेश कुमार ने 341 वोट पाकर प्रतिद्वंदी समरुल निशा को शिकस्त दी। समरूल को 154 मत मिले, राकेश कुमार 187 मतों से विजई हुए हैं।
सुल्तानपुर: सभासद रामफेर सोनी जीते
पटेल नगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी रामफेर सोनी 162 मतों से चुनाव जीत गए हैं। इनका चुनाव चिन्ह तराजू रहा। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी योगेंद्र योगेंद्र को 72 वोट मिले। यह भी निर्दल प्रत्याशी थे। इस वार्ड में भाजपा के घनश्याम को 69 व आम आदमी पार्टी को 45 वोट मिले।
– अयोध्या नगर निगम के लाजपत राय वार्ड से भाजपा प्रत्याशी राम तीरथ पार्षद पद पर जीते।
अयोध्या: भाजपा के मेयर प्रत्याशी छह हजार से ज्यादा वोटों से आगे
अयोध्या नगर निगम से भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 6941 वोट से आगे।
UP Municipal Election Result: लखीमपुर में सपा को बड़ी बढ़त
लखीमपुर नगर पालिका सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। पहले राउंड में सपा प्रत्याशी रमा मोहन वाजपेई को बड़ी बढ़त मिली है। रमा मोहन 4968 मतों के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव हैं। इन्हें 3450 मत प्राप्त हुए। भाजपा की पुष्पा सिंह 1133 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बसपा प्रत्याशी को महज 120 मत मिल सके हैं।
UP Municipal Election Result: अलीगढ़ मेयर पद के लिए पहले चरण का रिजल्ट
1- प्रशांत सिंघल, भारतीय जनता पार्टी-10289
2- जमीरउल्लाह खान, सपा-4692
3- सलमान शाहिद, बसपा-3230
UP Nikay Chunav Result: मतगणना के दौरान विवाद
गोरखपुर में नगर पंचायत उनवल में मतगणना के दौरान विवाद हो गया। दो पार्टी के एजेंट में झड़प हो गई। मतगणना में इनवैलिड वैलिड में धांधली के आरोप में बसपा प्रत्यशी उपेंद्र यादव ने आरोप लगाया है। वैलेड पेपर दिखाने को लेकर विवाद हुआ है।
UP Municipal Election Result: पोस्टल बैलेट में नेहा वर्मा सबसे आगे
बस्ती नगर पालिका के पोस्टल बैलट के कुल 65 वोट निकले। जिसमें की गिनती में सपा की नेहा वर्मा सबसे आगे हैं। उन्हें 42 मत, भाजपा की सीमा खरे और भाजपा के बागी निर्दल उम्मीदवार नेहा शुक्ला को नौ-नौ शालू चौधरी को 18, निर्दल बबीता शुक्ला, बसपा की प्रीति त्रिपाठी और विनीता सिन्हा को एक-एक मत मिले।
UP Nikay Chunav Result: मुरादाबाद नगर निगम में पहले राउंड में भाजपा आगे
मुरादाबाद मंडी समिति में नगर निगम के मतों की गिनती शुरू हो गई है। पहले राउंड में भाजपा के विनोद अग्रवाल को 8768, कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान को 3628, बसपा के यामीन 2186 और सपा के रईसुद्दीन 623 को मत मिले हैं।
UP Nikay Chunav Result: पीलीभीत में सपा प्रत्याशी आगे
पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसरीन आगे चल रही हैं। साढ़े नौ बजे तक 281 वोटों की गिनती में 186 मत सपा के पक्ष में आए हैं।
UP Nikay Chunav Result: कानपुर में महापौर प्रत्याशियों के रुझान
पहले चरण में भाजपा आगे
कांग्रेस- आशनी अवस्थी को 2723वोट मिले
सपा की वंदना बाजपेई को 2454 वोट मिले
बीजेपी की प्रमिला पांडे को 3695 वोट मिले
बीएसपी की अर्चना निषाद को 1482 वोट मिले
निर्दल प्रत्याशी के एजेंट को किया गिरफ्तार, समर्थकों में हंगामा
बलिया जिले के 12 निकायों की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। परिखरा मतगणना केंद्र पर निर्दल प्रत्याशी के एजेंट जमाल आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हंगामा करने का आरोप लगाया। वही जमाल आलम ने कहा कि आरओ टेबल के पास वोटो को देखने के लिए एजेंट को बैठने की मांग करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने प्रशासन पर मतगणा करने का आरोप लगाया। इसको लेकर समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। शांति तरीके से मतगणना को लेकर डीएम रवींद्र कुमार, एसपी राज करन नय्यर पूरे दलबल के साथ चक्रमण करते रहे।