बिलासपुर वॉच

मुख्यमंत्री सुरक्षा ड्यूटी के लिए बिलासपुर आए हुए असिस्टेंट कमांडेंट ने अपने बेटे के विवाद के चलते 19 वर्षीय लड़कों से की जमकर मारपीट स्टांप और डंडे का किया इस्तेमाल!

Share this

मुख्यमंत्री सुरक्षा ड्यूटी के लिए बिलासपुर आए हुए असिस्टेंट कमांडेंट ने अपने बेटे के विवाद के चलते 19 वर्षीय लड़कों से की जमकर मारपीट स्टांप और डंडे का किया इस्तेमाल!

बिलासपुर। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है बिलासपुर जिले में मुख्यमंत्री भेट मुलाकात का कार्यक्रम चल रहा है इसी कार्यक्रम के लिए वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी में लगे हैं असिस्टेंट कमांडेंट जगदीश मिश्रा जोकि कवर्धा में पदस्थ है, फिलहाल वीआईपी ड्यूटी में बिलासपुर में है, उनका घर भी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बनाड़ चौक मैं है यहां उनका परिवार रहता है मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में वीआईपी ड्यूटी खत्म होने के बाद वे अपने घर चले जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार कल शाम में ड्यूटी खत्म कर अपने घर गए थे उनके घर के नजदीक मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे अक्सर उनका बेटा भी वहां क्रिकेट खेलने जाता है। वहां कुछ और बच्चे भी फुटबॉल खेलने आते हैं, फुटबॉल और क्रिकेट खेलने के चक्कर में दोनों पक्षों में विवाद हो गया जिसकी जानकारी लगने पर जगदीश मिश्रा भी बेटे के पक्ष में मैदान में पहुंचे और बच्चों के झगड़े में कूद पड़े बताया जा रहा है कि एक 19 वर्षी लड़के अमित यादव की उन्होंने पिटाई कर दी जिसके सर में चोट आई है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वह कमांडेंट को भी चोटें आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *