राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राही 14 मई तक कर सकते हैं त्रुटि सुधार*
भटगांव /नरेश चौहान – भटगांव- आयुक्त भू अभिलेख छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार राजीव गांधी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रथम किश्त के 3079 हितग्राही, द्वितीय किश्त के 3675 हितग्राही और तृतीय किश्त के 6980 हितग्राहियों के बैंक खाते में त्रुटि होने के कारण राशि का अंतरण नहीं किया जा सका है। हितग्राहियों के बैंक खाता, आईएफएससी कोड आदि त्रुटि पूर्ण होने पर हितग्राहियों को सुधार कर अपलोड करने के लिए 14 मई 2023 तक का अवसर प्रदान किया गया है, इसके लिए पोर्टल को खोला गया है। कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने इस योजना से जुड़े हितग्राहियों से अपील की है कि वह अपने बैंक खाता और आईएफएससी कोड आदि का जांच करें, त्रुटि पूर्ण होने पर 14 मई 2023 तक सुधार कर अपलोड करें ताकि उन्हें योजना की राशि मिल सके।
