बलरामपुर ।

विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर एक्का ने दिए

Share this

विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर एक्का ने दिएवि.                                              भिन्न विभागों में कार्य-प्रगति की गहन समीक्षा की

बलरामपुर / आफताब आलम – कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना, धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, हाट-बाजार क्लिनिक, बेरोजगारी भत्ता, मिलेट मिशन, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड योजना के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनचौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीजी पोर्टल, कलेक्टर जन चौपाल में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए गौठानवार गोबर खरीदी की मात्रा, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तथा उठाव, भुगतान के साथ-साथ गौठानों में संचालित मल्टीएक्टीविटी की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री एक्का ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की समीक्षा करते हुए दवाओं के विक्रय तथा दवा खरीदने वालों के संख्या के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकासखण्डवार संचालित हाट-बाजारों और मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री एक्का ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन तथा मरीजों की संख्या की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर श्री एस. एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.एन.पाण्डेय, श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी, सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन, सर्व नगर पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए किया निर्देशित
बलरामपुर / शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभा कक्ष में आयोजित जनदर्शन में 19 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील ने संबंधित अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनदर्शन में मांग व शिकायत के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें ग्राम दामोदरपुर निवासी श्री सूर्यदेव वर्मा ने अर्जीनवीस का लायसेंस प्रमाण पत्र की समयावधी बढ़ाए जाने, ग्राम जामवंतपुर निवासी श्री अजय कुमार जायसवाल के द्वारा शासकीय भूमि पर आमुकों द्वारा कब्जा करने, ग्राम मझौली निवासी श्री पेत्रुस लकड़ा द्वारा ग्राम मझौली में पानी निकासी हेतु नाली निर्माण करने के संबंध में, ग्राम भेदमी निवासी शैलेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा शमशान भूमि से अतिक्रमण हटाने, ग्राम विमलापुर के जयश्री यादव द्वारा शासकीय भूमि में अतिक्रमण पर रोक लगाने, ग्राम हरिहरपुर के समस्त ग्रामवासियों द्वारा स्कूल पहुंच मार्ग में पुलिया सहित सड़क निर्माण करने एवं नलकूप खनन करने के संबंध में, ग्राम हरगंवा के मंगरू राम के द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना का राशि नहीं मिलने के संबंध में, ग्राम बासेन निवासी श्री अजय किण्डो, करणनाथ के द्वारा वन पट्टा दिलाने के संबंध में, ग्राम मंहगई के सरपंरच द्वारा वन भूमि का सर्वे कार्य अपूर्ण होने तथा संबंधित पर कार्यवाही करने बाबत्, ग्राम बेलकोना निवासी दौलाराम के द्वारा ग्राम पंचायत सचिव द्वारा निर्माण कार्य का राशि भुगतान नही करने, ग्राम सिहार के खाया राम के द्वारा वन भूमि पट्टे को निरस्त कर नया पट्टा प्रदान करने, ग्राम उदारी निवासी दुश्यंत पटेल द्वारा संयुक्त खाते की भूमि का बटवारा होन तक किसी भी निर्माण कार्य पर रोक लगाने, ग्राम नवाडीह निवासी लालमूनी द्वारा नौकरी देने, ग्राम बसुलापाठ निवासी जयशरण द्वारा वन भूमि में अनावेदकों को बेदखल कर कब्जा दिलाने तथा ग्राम जोकापाठ निवासी शिवकुमार यादव के द्वारा भूमि सीमांकन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये गये थे। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *