
11 मई को कम्प्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का होगा आोजन
बिलासपुर | 11 भाई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11ः30 बजे उद्घाटन सत्र से होगा जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस विभाग के डाॅ. मनु सूद सम्मिलित होंगे।
इस उपलक्ष्य में विभाग के छात्रों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिता तथा व्याख्यान का आयोजन भी किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र के पश्चात हिमांचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डाॅ. मनु सूद का ‘‘नेक्स्ट जनरेशन तकनीक’’ विषय पर व्याख्यान होगा, तत्पश्चात विभाग में अध्ययनरत समस्त सेमेस्टर के छात्रों का ‘‘सतत् विकास हेतु तकनीकी’’ से संबंधित विभिन्न विषयों में प्रेजेन्टेशन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लगभग 125 छात्र अपना प्रेजेन्टेशन विभिन्न नवीन तकनीक के विषयों पर देंगे।
चतुर्थ सत्र में अपरान्ह 3ः00 बजे ‘‘इमर्जिंग तकनीक’’ विषय पर क्वीज का अयोजन किया जावेगा। जिसमें 35 टीम भाग ले रही है।
प्रत्येक प्रतियोगिता हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा तथा सभी छात्रों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जावेगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 से प्रत्येक वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन किया जाता है। वर्ष 1998 में पोखरन परमाणु प्रशिक्षण की 10वीं वर्षगांठ मनाने के उद्देश्य से तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे महत्वपूर्ण दिवस के रूप में चिन्हांकित किया और पहली बार 1999 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाने की शुरूवात हुई। तब से प्रत्येक वर्ष 11 मई को इस दिवस को शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया जाता है तथा तकनीक में संबंधी अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।
