प्रांतीय वॉच

CG में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत:शादी में शामिल होने जा रहे थे एक ही परिवार के लोग; ट्रक ने मारी टक्कर

Share this

धमतरी 4 मई 2023। भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। ये हादसा धमतरी,कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास की बताई जा रही है। जहाँ 10 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में महिला,पुरुष और बच्चे बताए जा रहे है।हादसा 9 से साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। वहीं इस घटना की जानकारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

जानकारी के मुताबिक धमतरी के सोरम के बुलेरो सवार लोग चारामा इलाके के मरकाटोला शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान कांकेर से धमतरी के तरफ आ रहे ट्रक और बुलेरो में एक्सीडेंट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दस लोगों की मौत हो गयी।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुरुर पुलिस मौके पर पहुँचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह मे भिजवाया गया. पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *