
बेशर्मी, बेखौफ और जुर्माना 8800…….!
बिलासपुर/ सोशल मीडिया में गुरुवार की आधी रात का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक युवती को गाड़ी के हैंडल तरफ पीठ करके अपने गोदी में बैठा कर शहर भ्रमण कर रहा का। आराम से रघुराज सिंह स्टेडियम बस स्टैंड टिकरापारा यादव मोहल्ला में घूम रहा था। किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया, वीडियो में साफ दिख रहा है की रात में कहीं कोई भी पुलिस नजर नहीं आई जबकि जिस क्षेत्र से या युवक-युवती गुजर रहे थे वह शहर के बीच का क्षेत्र है न कि कोई आउटर या शहर से बाहर । वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और ट्रैफिक डीएसपी संजय साहू ने गाड़ी नंबर के आधार पर युवक से संपर्क किया और थाने बुलाकर ₹8800 जुर्माने के तौर पर वसूला गया। हालांकि युवक की माफी मांगने की बात बताई जा रही है, इस वीडियो के वायरल होने पर बिलासपुर शहर कि पुलिसिंग की पोल खुल गई है। युवक युवती के साथ रात में कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी…. वीडियो
