*आम आदमी पार्टी ने की छत्तीसगढ़ में नई कार्यकारिणी की घोषणा, करीब 900 पदाधिकारी किए गए नियुक्त*
*प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान, आकांक्षा, गोपाल और आनंद मिरी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष*
*नई कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, प्रदेश प्रभारी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं*
*प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने दिया बड़ा बयान, कहा- छत्तीसगढ़ में जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन*
*रायपुर, 24 अप्रैल 2023*
मनोज शर्मा – छत्तीसगढ़ में पार्टी के पुर्नगठन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने आज 24 अप्रैल को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें संजीव झा ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। उन्होंने नई कार्यकारिणी में लगभग 900 से अधिक नव नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में आम आमदी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। हमें छत्तीसगढ़ जनता पर पूरा विश्वास है। दिल्ली और पंजाब में भी जनता ने “आप” पर विश्वास जताया। दो राज्यों में हमारी सरकार बनी है।
संजीव झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। हमारे सभी क्रांतिकारी पदाधिकारी-कार्यकर्ता बहुत ही मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। अभी पार्टी के सदस्यता महाअभियान में छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर लोग जुड़े हैं। बड़ी संख्या में युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की है। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक पदाधिकारी-कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर एक-एक लोगों से मुलाकात करेंगे और आम जनता के मुद्दे को उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को मॉडल गवर्नर, शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार, स्कूल, अस्पताल, पंजाब और दिल्ली के मॉडल को बताएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान की बात करते हैं, लेकिन वह सिर्फ पेपर में ही दिखता है। आधे नरवा घुरवा पेपर में हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्टेट गवरमेंट आम जनता के शोषण का काम कर रहे हैं। मैं 33 राज्यों में गया, लेकिन मुझे कहीं नहीं मिला जो गोबर बेचकर करोड़पति बना हो।
प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। आम आदमी पार्टी में अनुभवी महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से प्रदेश की मौजूदा भूपेश सरकार और बीजेपी से परेशान-त्रस्त हो गई है। ऐसे में प्रदेश में छत्तीसगढ़ की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम सिर्फ विकास की राजनीति करते हैं। अन्य पार्टियां आज विकास विरोधी हैं, जो समाज को आपस में बांटने का काम करते हैं। कांग्रेस और भाजपा के लूटने की सरकार से आम आदमी पार्टी निजात दिलाएगी।
संजीव झा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में जनता भूपेश सरकार से त्रस्त है, परेशान हो गई है। जगह-जगह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसा कोई विभाग नहीं है, जिसके कर्मचारी आंदोलन न कर रहे हों। महिलाएं आंदोलन कर रही है। महिलाओं के बर्बरता हो रही है। झा ने कहा कि भूपेश सरकार प्रदेश की जनता के साथ तानाशाही रवैया अपना रही है। तमाम वर्ग के लोग आंदोलन की राह पर हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा करती है।
बता दें कि “आप” नव नियुक्त कार्यकारिणी में आंकाक्षा सिंह, गोपाल साहू और आंनद प्रकाश मिरी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। स्टेट स्पोकपर्सन सूरज उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी चंद्रमणि वर्मा सौंपी गई है। उन्हें पार्टी ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश में सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी संजय गावेल मिली है। संजय गावेल स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज बनें। एसटी विंग बंसत कुजूर, एससी विंग धर्मदास भार्गव, ओबीसी विंग की जिम्मेदारी कमल कांत साहू मिली है। वही *बिलासपुर से एडवोकेट सलीम काजी को स्टेट प्रेसिडेंट लीगल विंग, प्रियंका शुक्ला को स्टेट सेक्रेट्री, डॉ उज्ज्वला कराडे को स्टेट ज्वाइंट सेक्रेट्री, जसवीर सिंह को स्टेट ट्रेजरर, हितेश कुमार को सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर , इरफान सिद्दीकी को डिस्ट्रिक्ट मीडिया इंचार्ज ,विवेक यादव को डिस्टिक सोशल मीडिया इंचार्ज, राजेश शर्मा को डिस्ट्रिक्ट इवेंट इंचार्ज, प्रमोद पटेल को डिस्टिक ऑफिस इंचार्ज ,डीडी सिंह को डिस्टिक प्रेसिडेंट इंटेलेक्चुअल विंग ,राकेश यादव डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ओबीसी विंग, हीरो देव सिंह सोनवानी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट एससी विंग ,राकेश लुनिया डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट यूथ विंग ,देवेंद्र कुर्रे डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट यूथ विंग, जानिक राम साहू डिस्टिक सेक्रेटरी इंटेलेक्चुअल विंग ,कैलाश कुमार चंद्राकर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी ओबीसी विंग, विनय गढ़वाल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी यूथ विंग, की जवाबदारी दी गई है* । नई कार्यकारिणी की घोषणा के समय आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत बड़ी संख्या में अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
*इरफान सिद्दीकी*
*मीडिया इंचार्ज*
*बिलासपुर, छत्तीसगढ़*
*9343444107*