
सड़क हादसे में बिलासपुर की रहने वाली शिक्षिका की मौत
बिलासपुर – जानकारी के अनुसार उसलापुर स्थित सांई आनंदनम के पास रहने वाली रीता सिदार (35) टीचर थीं। उनकी पोस्टिंग मस्तूरी ब्लॉक के दर्री घाट हाईस्कूल में थी। वह रोज अपने घर से स्कूटी से स्कूल जाना-जाना करती थीं। रोज की तरह बुधवार की सुबह करीब 7 बजे वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। घटना करीब 7.30 बजे की है। अभी वह लालखदान फाटक के पास पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि वह हड़बड़ी में स्कूल जा रही थी। तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पार करने लगा, जिसे देखकर टीचर घबरा गई और उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई।हादसे के बाद टीचर बुरी तरह घायल होकर बदहवास हो गईं। इस बीच आसपास के लोगों ने पुलिस के 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टीचर से बातचीत की, तब पता चला कि उनकी पोस्टिंग दर्रीघाट में है। इस पर पुलिसकर्मियों ने दर्रीघाट के सरपंच सहित टीचरों से संपर्क किया। जानकारी मिलते ही स्कूल के टीचर वहां पहुंच गए। उन्होंने आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि रीता सिदार के पति सोनी कुमार सिदार कोरबा में रहते हैं। वे आईटीआई में पदस्थ हैं और वहीं उनकी पोस्टिंग है।
