क्राइम वॉच भ्रष्टाचार

महिला का उसी के रिश्तेदारों ने किया सामूहिक बलात्कार

Share this

 

महिला का उसी के रिश्तेदारों ने किया सामूहिक बलात्कार

तखतपुर  – प्राप्त जानकारी अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र की निवासी 35 वर्षीय महिला के तीन रिश्तेदार 15 अप्रैल को उसके घर आए और उसे दुपहिया वाहन में पहले मुंह में कपड़ा ठूंस कर बैठा कर ले कर पास के जंगल में ले गए और तीनों ने एक-एक कर उसके साथ अनाचार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, थाना प्रभारी एस आर साहू ने बताया कि 15.04.23 के 10.00 बजे प्रार्थीया के घर आरोपी रामकुमार बंदे, जितेनद्र मोहले एवं एक नाबालिक सभी निवासी गोंडपसरा गुनसरी थाना कोटा जिला बिलासपुर के पहुंचे। और आरोपियों के द्वारा जबरदस्ती पीडिता के मुंह को बांध कर मोटर सायकल में बैठाकर ले जाकर बलात्कार और मारपीट की गई। इसके बाद महिला ने उसके रिश्तेदारों द्वारा किए गए अनाचार की जानकारी अपने परिजनों को दी। और पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ तखतपुर थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने365, 376-घ,323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *