प्रांतीय वॉच

महाराष्ट्र में लू लगने से 11 लोगों की मृत्यु

Share this

महाराष्ट्र में लू लगने से 11 लोगों की मृत्यु

महाराष्ट्र / रविवार को नवी मुंबई में ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह हुआ. इसी दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत हुई. इस घटना ने राज्य की सियासी पारा ऊपर कर दिया है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए. ये कार्यक्रम चिलचिलाती धूप में दोपहर 11.30 बजे से 1.30 बजे के बीच हुआ.तब तापमान 40 डिग्री से भी अधिक चला गया था.मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फ़डणवीस ने अस्पताल जाकर बीमार लोगों से मुलाक़ात की है.

बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं उन लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ, जिनकी मौत हो गई है. ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. राज्य सरकार मारे गए लोगों के परिजन को पाँच लाख रुपए सहायता राशि के रूप में देगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *