क्राइम वॉच बिलासपुर वॉच

सोना डबल होने की लालच में आकर महिला हुई ठगी का शिकार

Share this

सोना डबल होने की लालच में आकर महिला हुई ठगी का शिकार

बिलासपुर – जूना बिलासपुर के पचरीघाट स्थित मनोहर होटल के पास रहने वाली निर्मला साहू उम्र 51 वर्ष गृहणी हैं। शुक्रवार की शाम वे खरीदारी के लिए शनिचरी बाजार गईं थीं। बाजार में प्रिंस बेकरी के पास तीन महिलाओं ने उन्हें रोक और उनसे खड़ी होकर बातचीत करने लगीं। इसके बाद महिलाएं उन्हें लेकर खाटू श्याम मंदिर के सामने स्थित बंगाली जर्दा दुकान के पीछे गली में ले गईं ।तीनों महिलाएं निर्मला से धीरे-धीरे बात करने लगीं और कहा कि वो सोने को दुगना करके देती हैं। उन्हें भी मंगलसूत्र और झूमका के बदले में दुगना सोना मिल जाएगा और बदले में पैसे भी मिलेंगे। निर्मला उनके झांसे में आ गई और गले में पहनीं सोने का झुमका व मंगलसूत्र निकाल कर उन्हें दे दी। इसके बदले महिलाओं ने एक रुमाल उन्हें दिया और बताया कि उसमें पैसे और गहने हैं। इसे अभी मत खोलना और घर जाकर देखना। फिर महिलाएं वहां से गायब हो गई। उनके जाने के बाद निर्मला ने रुमाल खोलकर देख तो उसमें केवल थर्माकोल के टुकड़े निकले। महिला मैं आप को ठगा महसूस करने पर ने जानकारी अपने परिजन को दी। परिजनों के साथ शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंची।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *