बलरामपुर।

बलरामपुर जिले में ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ संभाग स्तरीय अम्बेडकर जयंती समारोह का समापन।

Share this

बलरामपुर जिले में ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ संभाग स्तरीय अम्बेडकर जयंती समारोह का समापन

सरगुजा के लोक कलाकार देव सिंह मरावी के नर्तक दल ने उपस्थित सभा को अपने कला से मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

बलरामपुर / आफताब आलम – संभाग स्तरीय-विश्व रत्न ,ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न,भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर का 132 वीं जयंती समारोह अजाक्स संघ के द्वारा नव निर्मित अंबेडकर सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर मनाया गया।
कार्यक्रम के पूर्व बलरामपुर शहर को पहली बार, बाबा साहब के नीले झंडे,बैनर पोस्टर,होर्डिंग्स से सुशोभित करते हुए,सरगुजा के लोक कलाकारों,के साथ डीजे के साउंड में भीम गीत संगीत के धुन से नाचते झूमते दिखे।
कार्यक्रम में हजारों की हुजूम में मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मण भारती प्रांतीय अध्यक्ष अजाक्स संघ के नेतृत्व में जिला हॉस्पिटल चौक में बाबा साहब के चित्र लगा हुआ गुब्बारा आसमान में उड़ाते हुए, कलेक्टर परिसर में स्थित बाबा साहब के स्टेच्यू में माल्यार्पण के साथ ही, बाबा साहब की भव्य झांकी,शोभा यात्रा जिला मुख्यालय बलरामपुर शहर में पहली बार निकाली गई,जो बलरामपुर निवासियों में कौतुल का विषय रहा।
नव निर्मित अंबेडकर सामुदायिक भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मण भारती,सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष राजकुमार मुरूम,रविदास समाज एवम अजाक्स संघ के जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद रवि, संभागीय संरक्षक श्रीमती हेमन्ति प्रजापति अजाक्स संघ,संभागीय अध्यक्ष रविदास समाज जनकल्याण के अशोक लाल कुर्रे,पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल गुप्ता डॉक्टर अमित मिरी,अपर कलेक्टर श्याम सिंह पैंकर, डीएसपी जितेंद्र खूंटे के साथ सरगुजा संभाग के छः जिलाध्यक्ष रविदास समाज,बलरामपुर जिला के छः ब्लॉक अध्यक्ष अजाक्स संघ एवम् रविदास समाज के पदाधिकारियों के साथ नव निर्मित भवन की लोकार्पण, फीता काट कर किया।
नव निर्मित अंबेडकर सामुदायिक भवन के परिसर में वृक्षारोपण के साथ ही भव्य आकर्षक बनाए गए मंच में,सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा महापुरुषों के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।महापुरुषों के पूजा अर्चना पश्चात अतिथियों को महा माला से स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मण भारती प्रांताध्यक्ष,प्रमुख अतिथियों में डॉक्टर अमित मिरी प्रांतीय सचिव अजाक्स संघ, जितेंद्र पाटले प्रांतीय संगठन सह सचिव अजाक्स संघ,संभागीय अध्यक्ष अशोक लाल कुर्रे रविदास समाज जनकल्याण,संभागीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती बिमला सोनवानी,संभागीय संयोजक बाल भगवान राम,संभागीय संरक्षक श्रीमती हमंती प्रजापति अजाक्स संघ, राज कुमार मुरूम जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, छोटे लाल गुप्ता उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,अपर कलेक्टर श्याम सिंह पैंकरा, डीएसपी जितेंद्र खुट्टे, रामवृक्ष जगते सरपंच, राम खेलावन रवि,डॉक्टर रमेश रवि, अरुण सूर्यवंशी जशपुर, लखन लाल कुर्रे सूरजपुर, मुनेश्वर रवि अंबिकापुर,श्रीमती सारावती रवि जिलाध्यक्ष बलरामपुर, गंगा प्रसाद रवि धरमू एक्का, जेंडर मिंज, आनंद तिग्गा, सुदेशवर प्रजापति, बालेश्वर खलखो अजाक्स संघ के ब्लॉक अध्यक्षों में सौरभ भगत कुसमी, अनिल भारती राजपुर, साकेत कुमार रवि बलरामपुर, सत्य प्रकाश रवि रामचंद्रपुर, बाबूलाल सुमन वाड़फ नगर, जिला सचिव श्री अमर विजय राम श्री जय श्री रोहित,श्री ओम प्रकाश सोनवानी,रविदास समाज जनकल्याण जिला बलरामपुर के ब्लॉक अध्यक्षों में श्री कृष्ण प्रसाद रवि राजपुर,श्री हरेंद्र राम बलरामपुर,श्री चंद्रदेव राम रामानुजगंज, श्री भोला राम रवि रामचंद्रपुर,श्री जयलखन रवि वाड्रफ नगर,श्री बाबूलाल सुमन रघुनाथ नगर,श्री राजेश कुमार भारती वाड्रफ नगर,श्री मोरेलल लाल वाड्रफ नगर, श्री दिलीप परसिया रघुनाथ नगर, जिला पदाधिकारियों में-श्री रामचंद्र रवि महा सचिव रविदास समाज,श्री बीपता राम,श्री विशेश्वर रवि,श्री अमरदेव रवि,श्री विनोद रवि,श्री लाल बच्चन रवि,श्री भगन राम,श्री अशोक रवि,श्री जय कुमार रवि,श्री राजू रवि,श्री शिव नाथ रवि,श्री पंकज रवि श्री बीघना राम,श्री बंशी राम,श्री सुख सेवन रवि,श्री महेंद्र रवि श्री विजय लाल,श्री लाल विजय प्रभाकर श्री के पी देवरिया श्री सत्य जीवन रवि श्री अमृत लाल टुंडे,श्री अमित रवि,श्री मिखाईल एक्का,श्री अमित सिंह श्री राज देव रवि,श्री अनिल कुमार दिवाकर ,श्री कुंभ करण बंजारे श्री अरुण चौहान,श्री संजय रवि,श्री संतोष रवि जशपुर श्री रामप्रसाद रवि श्रीमती कौशल्या रवि श्रीमती आरती रवि श्रीमती सीता रवि के साथ ही हजारों लोग उपस्थित रहे।


अजाक्स संघ में उत्कृष्ठ कार्य करने वालो में श्री राजकुमार निकुंज,श्री अनुरंजन लकड़ा,श्री जयश्री रोहित,श्री साकेत कुमार रवि,श्री बाबूलाल सुमन।रविदास समाज जनकल्याण में उत्कृष्ठ कार्य करने वालो में श्री बीघना राम,श्री पंकज रवि,श्री नंदलाल रवि,श्री अनिल कुमार रवि श्री कृष्ण प्रसाद रवि,श्री सुख सेवन रवि श्री रविंद्र कुमार रवि को प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि के द्वारा देकर सम्मानित किया गया।
सरगुजा के लोक कलाकार देव सिंह मरावी के नर्तक दल ने उपस्थित सभा को अपने कला से मंत्रमुग्ध कर दिया।
रविदास समाज जनकल्याण सरगुजा संभाग के सामाजिक नियमावली ” बेगमपुरा” का भी मुख्य अतिथियों के द्वारा विमोचन किया ।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मण भारती प्रांतीय अध्यक्ष अजाक्स संघ ने कहा की प्रत्येक वर्ष अब 14 अप्रैल को नव वर्ष ज्ञान दिवस के रूप में दीपावली के तरह घर- घर में दिया जला कर मनाएंगे। महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चो को घर से ही संविधान की जानकारी दीजिए।आगे कहा की बाबा साहब ने आत्मनिर्भर होने की बात कही थी उसे आज बलरामपुर अजाक्स संघ के जिलाध्यक्ष श्री शिव प्रसाद रवि के टीम ने सार्थक करके दिखाया है,इन्होंने छत्तीसगढ़ में एक नया मिशाल कायम किया है।अनुसूचित जाति,जनजाति अधिकारी, कर्मचारी संघ,रविदास समाज जनकल्याण सरगुजा संभाग के लोगो से सर्व आदिवासी समाज से चंदा करके बलरामपुर में अम्बेडकर सामुदायिक भवन का निमार्ण किया है जो इस क्षेत्र के लोगो के लिए ज्ञान का केंद्र के साथ अनेको सामाजिक गतिविधियों का आयोजन होगा।मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मण भारती ने पुस्तकालय के लिए ग्यारह हजार रुपए देने की भी घोषणा किया है।
सभा का संचालन श्री सत्य प्रकाश रवि,श्री अनिल कुमार रवि श्री देव प्रभार जी ने बेहतरीन प्रस्तुति के साथ किया।
आभार एवम् धन्यवाद जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद रवि के द्वारा किया गया एवम सभा की समाप्ति पश्चात सभी को भोजन पश्चात अपने- अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *