प्रांतीय वॉच

नवनियुक्त एससी मोर्चा जिला महामंत्री सुशील बनर्जी का हुआ जोरदार स्वागत

Share this

संजय महिलांग

नियुक्ति पश्चात नवागढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

नवागढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री सुशील बनर्जी का दायित्व मिलने पश्चात प्रथम नवागढ़ आगमन हुआ। वे सबसे पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान से भेट करने पहुचे. प्रथम आगमन पर नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

जिसके पश्चात सभी भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान के निवास में मुलाकात करने पहुँचे, जहाँ श्री दीवान ने उनका स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं दिया।

जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने कहा कि प्रदेश से लेकर जिले के प्रमुख पदों में सक्रिय कार्यकर्ताओ को प्रतिनिधित्व मिलने से कार्यकर्ताओं को बल मिला है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने जमीनी व योग्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है। शुशील बनर्जी संगठन के पुराने दिग्गज नेताओं में गिने जाते है, उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। अब नई जवाबदारी मिलने पर निश्चित रूप से नवागढ़ विधानसभा व जिला में संगठन को नई ताकत प्रदान करेंगे।

सुशील बनर्जी ने कहा कि नवागढ़ के कार्यकर्ताओं के आत्मीयता से मैं गदगद हूँ। विकास दीवान के नेतृत्व में पूरे विधानसभा में कार्यकर्ता निरन्तर सक्रिय है। हम उम्मीद रखते है कि अब सक्रिय टीम के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर मजबूती के साथ काम करेंगे।

नियुक्ति पर फिरतुराम साहू, नरेन्द्र शर्मा, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे, महिला मोर्चा महामंत्री मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिकिशन कुर्रे, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे, पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी, होरिलाल सिन्हा, सुरेश साहू, मिन्टू बिसेन, गुरमुख भार्गव, सुभाष सोनी, दीपक तिवारी, छन्नू गुप्ता, भगत कुम्भकार,दुर्गा सोनी, मीना साहू, कृष्णा ठाकुर,लक्ष्मी वर्मा,बबलू राजपूत, राजेंद्र मिश्रा,प्रदीप शुक्ला,रामशरण साहू, त्रिलोक साहू, मनहरण सिंह,रोहित साहू,अनिल मिश्रा,राजाराम चंद्राकर,कुंजबिहारी ठाकुर,उमेश ध्रुव,युवराज ठाकुर,रामसागर साहू, गजेन्द्र साहू, सुरेश निषाद, अभिषेक राजपूत, टीकम गोस्वामी, अमिता बघेल, खेमिन बाई, उमा पाटिल, रामकिशुन साहू, केदार साहू, दुर्जन साहु, संजू राजपूत, रोहित साहू, मनीराम साहू, महेश टण्डन, राजकुमार मिश्रा, काल्विन जोशी, तोपसिंह साहू, फुलचंद साहू, सुरेंद्र सिंह, भुनेश्वर वर्मा, ओम राजपूत, नरेश वर्मा, वेदप्रकाश वर्मा, मुरारी साहू, शोभित साहू, वेदराम साहू, रामनाथ साहू, त्रिलोक साहू, मोहन बघेल, राजेंद्र साहू, मेलाराम यादव, बाबूराम रजक, अश्वनी साहू,कपिल बंजारे, प्रेमु वर्मा, विनोद साहू, गोलू सिन्हा, मनीष सेन, रम्पल टुटेजा, श्रीकांत ठाकुर, युपेश साहू, तनु दीवान, मुचकुंद राजपूत, बालशंकर वर्मा, सदीप वैष्णव, वीरेन्द्र घृतलहरे, जितेंद्र मात्रे, विजय डहरिया, बबलू बांधे, अर्पित गुप्ता, महेन्द्र जायसवाल, देव मिश्रा, मोनू गोस्वामी, गोलू सिन्हा, मनीष सेन,मिथलेश सोनकर आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *