सुरेश परतगिरी
भैरमगढ़/ छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम बिरनपुर में बीते दिन हुए हिंसक घटना मामले पर असहाय परिवार से मिलने जा रहे,छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं युवा मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी एवं उनकी टीम को छत्तीसगढ़ पुलिस ने रोका एवं गिरफ्तार किया। जिसके आक्रोश में विरोध जताते हुए आज भाजपा प्रदेश के निर्देशन पर बीजापुर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव उरसा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का भैरमगढ़ के मेन रोड के चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध जताया।एवं मुर्दाबाद के नारे लागये।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बलदेव उरसा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हतेंद्र नाग,मंडल महामंत्री चमन ठाकुर, दशमन मांझी,मंडल प्रभारी नीतेश पांडे,श्यामलाल,विनीत,अजीत समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।