
बिरनपुर में हुए युवक की हत्या को लेकर प्रदेश के साहू समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया है कि बिरनपुर में हुए 22 वर्ष युवक की हत्या मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश दिए और एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश भी दिए, वहीं मृतक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और सहायता राशि के तौर पर दस लाख दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने अपील की।
