देश दुनिया वॉच बलरामपुर।

कलेक्टर विजय दयाराम के.ने की शासन के विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा

Share this

कलेक्टर विजय दयाराम के ने की शासन के विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा

बलरामपुर/ आफताब आलम –

कलेक्टर विजय दयाराम के.ने की शासन के विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा                     बलरामपुर / साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने विभागों में संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जनचौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीजी पोर्टल, कलेक्टर जन चौपाल में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने उच्च न्यायालय के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर क्रय एवं वर्मी कम्पोस्ट के उठाव की स्थिति तथा गोमूत्र क्रय एवं गोमूत्र उत्पाद की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की विकासखण्डवार प्रगति की जानकारी लेेते हुए सुनियोजित तरीके से अगले सत्र तक बड़े बाजारों को सूची में शामिल करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आयुष्मान भारत के अंतर्गत जिले में प्रमुखता से कार्य योजना बनाकर शेष सभी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनचौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीजी पोर्टल, कलेक्टर जन चौपाल में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सभी विभागों को सुनियोजित कार्ययोजना के तहत् एवं आपसी समन्वय के साथ जनता के हित में प्रकरणों एवं समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने को कहा। कलेक्टर ने उच्च न्यायालय के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री दयाराम के. ने देश-प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। आयोजित बैठक मे इसके लिए कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अपने कार्यालयों में सभी कर्मचारियों के लिए मास्क पहनने की अनिवार्यता को सख्ती से लागू करने को कहा।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर श्री एस.एस.पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, श्री आर. एन.पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री शशि चौधरी, श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी, सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *