
रोलर इंजन के पलट जाने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत
बिलासपुर /रतनपुर / वासित अली -पाली से सिल्ली मोड़ पहुँच मार्ग में रोड़ का निर्माण कार्य चल रहा है फूलवारीपारा के पास रघु नामक बेलन चालक जो कि कन्हैया लाल अग्रवाल के ठेकेदारी में रघु (बेलन) रोलर चलाने का काम कर रहा था, जो कि आज भी रोज की तरह सुबह 9 बजे
रघु बेलन लेकर कैंप से गहिलानाला के पास भैया जी राव के खेत किनारे साईड सोलडर में काम कर ही रहा था कि आचानक बेलन सहित चालक खाईं में जा गिरा जिसमें रघु कि मौके पर ही मौत हो गई, ठेकेदार की लापरवाही और रोड सेफ्टी नहीं होने की वजह से आज एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई,मौके पर पहुचे लोगों ने 112 को फोन कर बुलाया, मौके पर पाली पुलिस पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पाली मर्चुरी लेकर गए, फिलहाल घटना कैसे घटी इसकी पाली पुलिस जांच में जुटी है
